Sonu Nigam want Cancel the FIR Against Him: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पर हाल ही में बेंगलुरु में हुए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में कथित तौर पर भावनाओं को ठेस पर कन्नड़ लोग भड़क गए थे। सोनू ने कहा था था कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़ यही वजह थी कि पहलगाम में हमला हुआ था। सिंगर ने आगे कहा था कि वहां मारते वक्त भाषा नहीं पूछी गई थी।
पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
सोनू निगम के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। सोनू निगम द्वारा किए गए इस कमेंट की लोगों ने खूब निंदा की। इसके बाद सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अब सोनू निगम ने इस एफआईआर को रद्द करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखाया है।
सोनू निगम ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंगर ने अपने खिलाफ हुए दर्ज मामलों को रद्द करने की अपील की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ऑफिसियल एक्स अकाउंट के मुताबिक, ‘सिंगर सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज हुए सभी मामलों को रद्द करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी मांग की है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई 15 मई तक स्थगित कर दी है।’
सोनू निगम के खिलाफ कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगने के बाद सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच अब अवलाहल्ली पुलिस कर रही है और उन्होंने सिंगर को पूछताछ के लिए आने को कहा था। पुलिस ने सोनू निगम को नोटिस भी दिया था। बता दें इस मामले के बढ़ने के बाद सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट के माध्यम से माफी भी मांग ली थी।