Sonu Nigam: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज का भला कौन दीवाना नहीं है। अपनी आवाज के लिए उन्हें ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। सोनू निगम सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने नेचर के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। हाल ही में सिंगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे संगीत की दुनिया की लीजेंड आशा भोंसले के पैरों को धोते और उन्हें अपने माथे से लगाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
वीडियो में सोनू निगम कुर्सी पर बैठीं आशा भोसले के पैर धोते दिख रहे हैं। पैर धोने से पहले वे आशा भोसले के पैरों को झुककर अपने माथे से लगाते हैं। बताते चलें कि देश की जानी मानी सिंगर आशा भोसले की बायोग्राफी स्वरस्वामिनी आशा के लॉन्च का ये मौका था। बुक लॉन्चिंग के मौके पर कई दिग्गज लोग वहां पहुंचे थे। यहां कई सारे बॉलीवुड के सेलेब्स भी थे।
#WATCH महाराष्ट्र: गायिका आशा भोसले की जीवनी के विमोचन के दौरान गायक सोनू निगम ने उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके पैर धोए।#SingerSonuNigam #SingerAshaBhosle आशा भोसले सोनू निगम #instagramdown pic.twitter.com/wUmKHaumQT
— santosh singh (@SantoshGaharwar) June 29, 2024
पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’
इस बीच सिंगर सोनू निगम भी वहां पहुंचे और उन्होंने जिस तरह का सम्मान आशा भोसले को दिया है, वो लोगों का दिल जीत रहा है। सोनू निगम को आशा भोसले के पैरों में बैठा देखा जा सकता है। वे आशा भोसले के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि किसी मंदिर में भक्त भगवान के साथ करता है। पहले वो बर्तन और गुलाब की पंखुड़ियों वाला पानी मंगवाते है और फिर सिंगर पहले तो आशा भोसले के पैर चूमते हैं और फिर उनके पैरों में झुकते नजर आ रहे हैं।