Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 36 घंटों से बंद, एक्टर ने पोस्ट कर जताई नाराजगी

सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट 36 घंटों से बंद, एक्टर ने पोस्ट कर जताई नाराजगी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sonu Sood’s WhatsApp account closed: बॉलीवुड एक्टर और ‘गरीबों के मसीहा’ कहे जाने वाले सोनू सूद हमेशा से अपनी सादगी को लेकर फैंस के फेवरेट बने रहते हैं. एक्टर सोनू सूद को आज के समय में देश का बच्चा-बच्चा भी जान गया है. मजबूर लोगों की मदद कर उन्होंने यह काफी फेम हासिल किया है.

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

हालांकि, सोनू को लोगों की मदद करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वे उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. दरअसल उनका व्हाट्सएप अकाउंट पिछले 36 घंटों से एक्टिव नहीं है और एक्टर ने कंपनी से इसे ठीक करने की अपील की है.

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

एक्स पर कंपनी को टैग करते हुए सोनू ने लिखा, ‘व्हाट्सएप, अभी भी मेरा अकाउंट काम नहीं कर रहा है. दोस्तों जागने का समय आ गया है. 36 घंटे से ज्यादा हो गए. सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे. जल्दी से जल्दी सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें.’

सोनू सूद ने पहले इस दिक्कत को एक्स पर शेयर किया था और लिखा था, ‘मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं कर रहा है. मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है. मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया है.’

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
Advertisement