Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Maa Trailer Release: रूह कांपने वाला मां का ट्रेलर रिलीज, बेटी के लिए मौत से भी लड़ जाएंगी काजोल

Maa Trailer Release: रूह कांपने वाला मां का ट्रेलर रिलीज, बेटी के लिए मौत से भी लड़ जाएंगी काजोल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Maa Trailer Release: काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार रोमांस या ड्रामा नहीं, बल्कि हॉरर अवतार में एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘मां’ (Maa) का ट्रेलर आउट हो चुका है, जिसमें उनका अब तक का सबसे शानदार किरदार देखने को मिलने वाला है.

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

बता दें, फिल्म में काजोल एक ऐसी मां का रोल निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षसी ताकतों से भी भिड़ जाती हैं. ट्रेलर देखकर ही आपकी रूह कांप जाएगी, और ये साफ है, कि फिल्म डर, दर्द और मां की ममता के इमोशन्स से भरी दिख रही है.

मां ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी गांव से होती है, जहां कुंवारी लड़कियां रहस्यमयी ढंग से गायब हो रही हैं. कहा जाता है, कि इस जगह पर एक खौफनाक ताकत है, जो अकेली लड़कियों को उठा ले जाती है. जब काजोल की बेटी भी गायब हो जाती है, तो एक मां के अंदर की ताकत जाग जाती है और फिर शुरू होती है उसकी राक्षसी शक्तियों से जंग.

काजोल इस ट्रेलर में बेहद दमदार किरदार में दिख रही हैं. यूजर उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं, कि उन्होंने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि अपने किरदार में जान डाल दी है. डर, गुस्सा, बेचैनी और मां का जुनून सबकुछ एक साथ ट्रेलर में दिख रहा है. फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. जिसमें काजोल के साथ-साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और रोनित रॉय अहम रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में रिलीज किया जाएगा.

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Advertisement