अयोध्या: वह ऐतिहासिक दिन आ गया है, जो इतिहास में दर्ज हो जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कुछ ही घंटों में होगी, जिसमें राजनेता, बिजनेस टाइकून, बॉलीवुड हस्तियां और वीवीआईपी शामिल होंगे। विश्व के सभी हिस्सों से देश में इस कार्यक्रम को लोग देखेंगे। इस बीच, स्टार्स को इनवाइट की गई लिस्ट में कई साउथ स्टार्स के नाम भी शामिल हैं।
पढ़ें :- 'हैवान' से शुरू होगी 'अक्षय कुमार' की हैवानियत, प्रियदर्शन की साइको-थ्रिलर फिल्म का एलान
इस बड़े दिन के लिए सुपरस्टार रजनीकांत, राम चरण, चिरंजीवी, पवन कल्याण और ऋषभ शेट्टी सहित कई मेहमान अयोध्या पहुंच चुके हैं। सबसे पहले तो चिरंजिवी को राम मंदिर पहुंचते हुए देखा गया। उन्होंने शॉल ले रखा था और पूछने पर बताया कि वो बहुत खुश हैं। राम चरण को भी गाड़ी से अयोध्या में प्रवेश करते हुए देखा गया।
पढ़ें :- न रूल्स परफेक्ट, न लोग... फिर भी दिल से हैं आदर्श! प्राइम वीडियो ने 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर किया रिलीज़
एक्टर रजनीकांत को भी मंदिर परिसर में बैठे देखा गया। कुर्ता पर उन्होंने शॉल लिया हुआ था। एक वीडियो में राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी को एक साथ मंदिर परिसर में आते देखा गया।