लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर देखा गया। इसमें “200 सीटें हमारा हक हैं” की मांग की गई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सहयोगी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नये विवाद आशंका देखी जा रही थी, लेकिन यह दांव शाम होते ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उलटा पड़ता दिखाई दिया।
पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा
पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, ‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर। उन्होंने कहा कि उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किये सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव। अखिलेश यादव ने कहा कि इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है, क्योंकि ऐसे पोस्टर बिना शुल्क के लगाए जाते हैं क्योंकि अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान किया गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पड़ेगी, ऐसे में साज़िशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा। राजस्व की इस हानि का ख़ामियाज़ा संबद्ध अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके ख़िलाफ़ जाँच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं हम उनका रिकार्ड तारीख़वार रख रहे हैं और ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार था। पीडीए सरकार आ रही है अब वही इन भ्रष्ट अधिकारियों का सारा कच्चा-चिट्ठा खोलेगी। ED-CBI से लेकर EOW तक सबकों सक्रिय करके, इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा।
अखिलेश यादव जी, यह गठबंधन INDIA गठबंधन है और यह लड़ाई सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।
बीजेपी चाहे लाख भ्रम फैला ले, लाख षड्यंत्र कर ले पर इस गठबंधन को तोड़ना तो दूर, छू भी नहीं सकती।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने 'वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली' का ज़ोर-शोर से प्रचार करने के लिए BJP को बोला थैंक्यू, कहा-1 नवंबर को चलो दिल्ली
INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा..!
— (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) October 25, 2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि अखिलेश यादव जी, यह गठबंधन INDIA गठबंधन है और यह लड़ाई सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। बीजेपी चाहे लाख भ्रम फैला ले, लाख षड्यंत्र कर ले पर इस गठबंधन को तोड़ना तो दूर, छू भी नहीं सकती। INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा..!