Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी महाराष्ट्र में पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे और आपके बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं। समाजवादियों ने बहुत सफाई से यहां पर एक संदेश देने का काम किया है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, यह महाराष्ट्र का ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है। जहां यह महाराष्ट्र का चुनाव है, वहीं यह देश का ऐसा चुनाव है जहां के फैसले से महाराष्ट्र और देश की राजनीति बदलने का काम होगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी बहुत ही होशियार पार्टी है, हरियाणा में हारी हुई जगह पर उन्होंने सरकार बना ली। इसलिए हम लोगों को सावधान रहकर अपने वोट को बचाकर भी रखना है। भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन ने महाराष्ट्र की जनता को महा दु:खी किया है। यहां पर महा भ्रष्टाचार चल रहा है, इन सबका जवाब इस बार जनता देने जा रही है।
इसके साथ ही कहा, इसलिए बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा। समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।