लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, इनका अतीत दंगा, भ्रष्टाचार और जातिवाद-परिवारवाद से अटा पड़ा है। इन्होंने दलित, पिछड़े और गरीब का शोषण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। पहला सांपनाथ, दूसरा नागनाथ और तीसरा कालियानाग है। तीनों का काला अतीत दंगा, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और जातिवाद, परिवारवाद से अटा पड़ा है। इन्होंने दलितों, पिछड़ों और ग़रीबों का शोषण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और इस हरकत में तीनों ने एक दूसरे को मात दी।
सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। पहला सांपनाथ, दूसरा नागनाथ और तीसरा कालियानाग है। तीनों का काला अतीत दंगा, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और जातिवाद,परिवारवाद से अटा पड़ा है। इन्होंने दलितों, पिछड़ों और ग़रीबों का शोषण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और इस…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 17, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
उन्होंने आगे लिखा, यह कहने में रत्तीभर भी संकोच नहीं है कि ग़रीबों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को यथोचित सम्मान यशस्वी प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी जी के सुशासन में मिला है। उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों और डबल इंजन की सरकार के तहत हरेक तबके का समुचित विकास किया जा रहा है। सबको यह पक्का भरोसा है कि जनता अब नकली मसीहाओं के झांसे में नहीं आने वाली। विकास, सुशासन और सम्मान का रास्ता भाजपा से होकर गुज़रता है।