पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव के गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए आज सोनौली कस्बे में समाजवादी पार्टी के जोनल और सेक्टर प्रमुखों की एक बैठक संपन्न हुई ।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यह बैठक सोनौली नगर पंचायत के सपा चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव के निज आवास पर संपन्न हुआ।
इस बैठक में नौतनवा विधानसभा के 6 जोनल 39 सेक्टर और 39 सह सेक्टर प्रमुख सहित गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा के प्रभारी सदा मोहन उपाध्याय रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंदन सिंह, विक्रम यादव, राजू दुबे, बैजू यादव, जोखन यादव मौजूद रहे।
बैठक में जोनल, सेक्टर तथा सह सेक्टर प्रमुखों को बूथ स्तर की जिम्मेदारियां सौपी गई है। बड़ी संख्या में उपस्थित गठबंधन के कार्यकर्ताओं मे उपस्थित नेताओं ने ऊर्जा भरते हुए कहां के गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को जीत दिलाकर राहुल गाँधी और अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट