Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SP-Congress seat-sharing: सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, अखिलेश भी होंगे शामिल

SP-Congress seat-sharing: सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, अखिलेश भी होंगे शामिल

By अनूप कुमार 
Updated Date

SP-Congress seat-sharing :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सागर्मी तेज होती जा रही है। गठबंधन के सहारे विधान सभा चुनाव की बाजी जीतने में लगी पार्टियां सीट-शेयरिंग को लेकर अधिक फोकस है। इसी कड़ी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर एक अहम बैठक होने जा रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल

खबरों के मुताबिक,सीट-शेयरिंग की इस बैठक के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई है। इस दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच अहम बैठक होगी और आमने-सामने की मुलाकात होगी। इस बैठक को आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन होगा।

दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की ओर से 403 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए ‘बराबर का साझेदार’ बनने की मांग की जा रही है।

वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को किसी नतीजे तक ले जाने वाली सपा का रुख साफ है कि सीटों का बंटवारा केवल संख्या के बजाय उम्मीदवारों की ‘जीतने की क्षमता’ पर आधारित होना चाहिए।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा
Advertisement