Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए एसपी गोयल, सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में होती है गिनती

उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए एसपी गोयल, सीएम योगी के भरोसेमंद अफसरों में होती है गिनती

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। एसपी गोयल की गिनती सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में होती है। गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रहे हैं।

पढ़ें :- PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र को मिला 7वां हवाई अड्डा

बता दें कि, जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शुरू हुआ तब से गोयल ही मुख्यमंत्री कार्यालय के लगातार प्रमुख रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने एसपी गोयल को राज्य का मुख्य सचिव बनाया है।

एसपी गोयल को मुख्य सचिव के पद पर लंबा कार्यकाल मिल रहा है। उनका रिटायरमेंट जनवरी 2027 में है। इसके बाद अगर इन्हें सेवाविस्तार मिलता है तो विधानसभा चुनाव भी इनके कार्यकाल में ही होगा। यूपी में अगले विधानसभा चुनाव की घोषण और आचार संहिता फरवरी-मार्च 2027 में लग सकती है। इससे ठीक पहले तक एसपी गोयल के पास मुख्य सचिव की जिम्मेदारी रहेगी।

मनोज कुमर सिंह हुए रिटायर
मुख्य सचिव रहे मनोज कुमार सिंह आज रिटायर हो रहे हैं। उनको ​सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला, जिसके बाद एसपी गोयल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

पढ़ें :- पहलगाम के बाद अब कुलगाम दहला, नाम पूछकर मजदूरों को बनाया निशाना, दो प्रवासी श्रमिकों की मौत
Advertisement