लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ जाएंगे। चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड बहुमत मिलते हुए दिख रही है। हालांकि, विपक्षी दल इस एग्जिट पोल के दावे को खारिज कर रहा है। इन सबके बीस डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, 2024 से 2047 तक भाजपा ही भाजपा कमल ही कमल खिलेगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, सपा बहादुर अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें, 2024 से 2047 तक भाजपा ही भाजपा कमल ही कमल खिलेगा। सपा होगी सफ़ा, गुंडागर्दी मुक्त यूपी के लिए सपा बन रही है समाप्तवादी पार्टी। 4 जून 400 पार,फिर एक बार मोदी सरकार।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करो,2024 से 2047 तक भाजपा ही भाजपा कमल ही कमल खिलेगा।
सपा होगी सफ़ा गुंडागर्दी मुक्त यूपी के लिए सपा बन रही है समाप्तवादी पार्टी ।
4 जून 400 पार,फिर एक बार मोदी सरकार ।— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) June 3, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। वहीं, इसको लेकर सभी पार्टियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।