लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेंगे। गुंडागर्दी अपराध के गर्त में जाने से यूपी को बचायेंगे।
पढ़ें :- घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सपाई 2027 यूपी में गुंडों अपराधियों दंगाइयों बलात्कारियों भू माफ़ियाओं, शराब माफ़ियाओं, नक़ल माफ़ियाओं, भर्ती माफ़ियाओं के बल पर सरकार बनाने को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं।
सपाई 2027 यूपी में गुंडों अपराधियों दंगाइयों बलात्कारियों भू माफ़ियाओं,शराब माफ़ियाओं,नक़ल माफ़ियाओं,भर्ती माफ़ियाओं के बल पर सरकार बनाने को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं परंतु 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और रहेगी।
सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं।
2027 में 2017…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 1, 2024
पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी
परंतु 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और रहेगी। सुशासन सदैव कुशासन कभी नहीं। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेंगे। गुंडागर्दी अपराध के गर्त में जाने से यूपी को बचायेंगे। बता दें कि, केशव मौर्य लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते रहते हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने भी अक्सर केशव मौर्य पर दिखे हमले बोला करते हैं।