Lucknow : यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे को लेकर सियासत गरमायी हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा दिया था। जिसको लेकर अब सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का विवादित बयान सामने आए है। उन्होंने कहा है कि मुन्नी से ज्यादा समाजवादी पार्टी बदनाम, इसलिए सपा के लोग पीडीए नाम लेकर आए।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव में हमारी खिलाफत करने वाले को भी पार्टी टिकट देगी तो मैं उसे जिताने का प्रयास करूंगा: आनंद भदौरिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने दबंग फिल्म के गाने के जरिये सपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुन्नी से ज्यादा समाजवादी पार्टी बदनाम रही है। वायरल वीडियो में प्रकाश पाल को पत्रकारों से कहते सुना जा सकता है कि समाजवादी पार्टी चार बार सरकार में रही है, जो उन्होंने पिछड़ों, दलितों और सामान्य वर्ग के साथ किया हो, उनमें हिम्मत नहीं है कि समाजवादी पार्टी कहें। वो समाजवादी पार्टी कहेंगे तो 2017 के पहले का लोगों को ध्यान आ जाएगा। सपा इतनी बदनाम हो गयी है, मुन्नी से ज्यादा समाजवादी पार्टी हो गयी…इसलिए वो नया नाम लेकर आए हैं- पीडीए।”
प्रकाश पाल यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “पीडीए भी कुछ नहीं है, ये केवल दलाल अराजक हैं। अखिलेश यादव को मैं चैनलों के माध्यम से कहता हूँ कि 2012 में अखिलेश यादव सीएम बनें थे तो कौन गैर-यादव उनके कैबिनेट में मंत्री था? उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने को गैर-यादव को अपने कैबिनेट में नहीं रखा था।” इसके साथ ही प्रकाश पाल ने पीडीए का फुलफॉर्म ‘पक्के-दलाल-अराजक’ बताया।