Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा नेता बैजू यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रामकोला विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

सपा नेता बैजू यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रामकोला विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व व Akhilesh Yadav के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के सक्रिय और कर्मठ नेता बैजू यादव को रामकोला (आरक्षित) विधानसभा का नया प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज-6.0: नौतनवा में एक दिन की प्रतीकात्मक सभासद बनीं छात्रा सिमरन वर्मा

पार्टी में लंबे समय से अपने समर्पण, कर्मठता और संघर्षशील तेवरों के लिए पहचान रखने वाले बैजू यादव की यह नियुक्ति उनके बढ़ते कद और पार्टी नेतृत्व के भरोसे को दर्शाती है।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी के तौर पर भी वे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर सक्रिय रहे हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैजू यादव की—

ईमानदार कार्यशैली

पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को

जमीनी पकड़

जनहित के मुद्दों पर सक्रियता

और संगठनात्मक दक्षता

को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामकोला विधानसभा में बूथ मजबूती से लेकर संगठन विस्तार तक अब पूरी रणनीति की कमान बैजू यादव के हाथों में होगी। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संगठन में नई ऊर्जा का संचार दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला

समाजवादी पार्टी का मानना है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व देने से संगठन मजबूत होता है—और बैजू यादव इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं।

अब उम्मीद की जा रही है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से रामकोला में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement