Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

धूमधाम से मनाया गया सपा नेता बैजू यादव का 37वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसैलाब

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव का 37वां जन्मदिन शुक्रवार को सोनौली नगर में बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अजय उर्फ बबलू सिंह, महामंत्री श्रीनिवास तथा कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बैजू यादव के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर बैजू यादव का स्वागत एवं सम्मान किया। लोगों ने उनके नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सभासद राजकुमार नायक, रामअचल, प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. अशोक, राजू पटवा, पशुपतिनाथ वर्मा, आकाश, मुकेश, अंकित अग्रहरि, रवि, गंगा प्रजापति, ओम प्रकाश, सागर, अजय जायसवाल, पंकज जायसवाल, असरार सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में बैजू यादव ने सभी शुभचिंतकों, व्यापारियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement