Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “सपा नेता बैजू यादव का धमाका: सोनौली में गैस एजेंसी की फर्जी डिलीवरी का पर्दाफाश, मचा हड़कंप”

“सपा नेता बैजू यादव का धमाका: सोनौली में गैस एजेंसी की फर्जी डिलीवरी का पर्दाफाश, मचा हड़कंप”

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली में गैस वितरण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव ने इंडेन गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- Women's Reservation : सीएम योगी बोले- कल TMC-कांग्रेस और सपा ने आधी आबादी के हक पर डाका डलवाया, उन्हें देश की बहनें माफी नहीं करेंगी..

जानकीनगर वार्ड नंबर 10 निवासी सपा नेता बैजू यादव ने जिलाधिकारी महराजगंज को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि एजेंसी उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी डिलीवरी दिखाकर सिलेंडर कहीं और खपा रही है। उन्होंने कहा कि दर्जनों उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्हें बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिली, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी गई।

बैजू यादव ने इसे सीधे तौर पर “उपभोक्ताओं के अधिकारों पर डाका” बताते हुए कहा कि इस तरह की धांधली से आम जनता परेशान है और सरकार की योजनाओं की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और डिजिटल डिलीवरी रिपोर्ट की गहन जांच कराई जाए। साथ ही मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आए सिलेंडरों का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।

सपा नेता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और प्रभावित उपभोक्ताओं को तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

पढ़ें :- Video- अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस के जलाए झंडे, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने का जताया विरोध

अब यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है और सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बबलू सिंह, नौतनवा उद्योग प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी, अनिल, संतोष जायसवाल, गंगा प्रजापति, बिपिन गौतम, शिव सागर, शैलेश, दीपक गौड़, नीरज कुमार, राजू, कमरुद्दीन, विजय कुमार, शिव औतार, दिनेश कुमार, राधेश्याम समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Advertisement