पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव आयोजित किए जा रहे पीडीए चौपाल कार्यक्रम के तहत सोमवार को पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता राजेश निषाद का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिक्कों से तौलकर अपना सम्मान और आभार जताया।
पढ़ें :- चूरू में सालासर सीकर रोड पर हादसा, पहले मंदिर पहुंचने की चाह में आगे निकले तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
पीडीए चौपाल के दौरान राजेश निषाद ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित मुद्दों को समझने का प्रयास किया। चौपाल में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सिक्कों से तौलकर सम्मान किए जाने का दृश्य चर्चा का विषय बना रहा। समर्थकों ने कहा कि यह सम्मान उनके प्रति कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
सपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए चौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और पार्टी के विचारों व नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे।
पढ़ें :- Viral : अखिलेश यादव, बोले-नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें, जब प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट