गाजीपुर। मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मौत के बाद से ही गाजीपुर स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार की रात से बड़े नेताओं के आने की खबर से ही समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इसे देखते हुए फोर्स भी बढ़ा गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव (Former Samajwadi Party MP Dharmendra Yadav) व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव (National General Secretary Balram Yadav) भी मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे।
पढ़ें :- आज फिर हुआ एक जेन-अल्फा छात्र आंदोलन: शहर था आजमगढ़, विषय- शिक्षकों की नियुक्ति हेतु...
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव (Balram Yadav) सोमवार को सीधे मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाया। इसके बाद वे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के फाटक पर पहुंचे। यहां कुछ समय बिताने के बाद वे मुख्तार के बड़े भाई से मिलने के लिए मस्जिद के लिए रवाना हुए।
इस दौरान मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के फाटक के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav)के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव (Balram Yadav) व अन्य सपा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। अंसारी परिवार से मिलने के बाद शाम को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।