पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी ने बैजू यादव को जिला महराजगंज में समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ ही बैजू यादव ने अपने गृह नगर सोनौली की ओर रुख किया।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
लखनऊ से अपने गृह नगर सोनौली पहुंचे बैजू यादव का सोनौली कस्बे के समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विक्रम यादव, विधानसभा अध्यक्ष नौतनवा रंजीत यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य महराजगंज राम आशीष यादव, जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र पासवान, बबलू भारती, राम अचल, नीरज गुप्ता,मोहम्मद हनीफ, शिव अवतार यादव,योगेंद्र,सुदामा,बबलू लाल यादव, विजय यादव सहित सोनौली नगर के गणमान्य नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने बैजू यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की। बैजू यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस आयोजन ने सोनौली कस्बे में एक नई ऊर्जा का संचार किया और स्थानीय समाजवादी कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा किया।
पढ़ें :- मेरठ में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति और बेटा हिरासत में
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट