Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा विधायक फहीम का बेतुका बयान, कहा सपा सांसद डिंपल यादव देश की माँ है

सपा विधायक फहीम का बेतुका बयान, कहा सपा सांसद डिंपल यादव देश की माँ है

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- हरिद्वार से काँवर लेकर आ रहे काँवारियों का बिलारी सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने स्वागत किया. इन काँवारियों में एक कांवर ऐसी भी थी जिसमे एक तरफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ सपा सांसद डिंपल यादव का फोटो लगा था. उन काँवरियों का कहना था की उन्होंने 2027 के चुनाव में सपा सरकार बने यह मन्नत मांगी है इसीलिए काँवर लेकर आ रहे है. इसी बात को बताते हुए सपा विधायक मोहम्मद फईम का सांसद डिंपल यादव को लेकर एक बयान दें दिया जिसमे वो डिपंल यादव को देश की माँ बता दिया.

पढ़ें :- हरिद्वार कांवड़ यात्रा के बाद गंदगी का अंबार, 7 हजार टन कचरे ने बढ़ाई चिंता, बोतलों में मिला पेशाब!

दरअसल मोहम्मद फईम का ये बयान कल उस समय का जब वो उन कावड़ियों का स्वागत कर रहे थे, जो हरिद्वार से बरेली कावड़ ले जा रहे थे. एक कावड़िये द्वारा अपनी कावड़ पर एक तरफ तो अखिलेश यादव की फोटो लगी थी, तो दूसरी तरह उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव की फोटो लगा कर कावड़ उठा कर चल रहे थे. सपा विधायक के अनुसार इस शिव भक्तों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत को लेकर मन्नत मांगी थी और ये साढ़े 31 लीटर गंगा जल उठा कर चल रहे है. बिलारी विधायक मोहम्मद फईम कैमरे के सामने ही कहने लगे कि एक तरफ हमारी मान्य सांसद जो इस वक्त पूरे देश की माँ है, ममता का प्रतीक है, उनका फोटो है, और एक तरफ लोह पुरुष मुलायम सिंह यादव जी का फोटो है, इन शिव भक्तों की दुआओं से 2027 में अखिलेश यादव जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- E20 का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं? इसको लेकर पहले ऑटोमोबाइल कंपनियां दें प्रमाण पत्र : सपा MP डिंपल यादव

Advertisement