नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से मुलाकात की है। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) अपनी मांगों को लेकर लगातार 19वें दिन भी जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना और उनके इस कड़े संघर्ष को अपना पूरा समर्थन दिया।
पढ़ें :- जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल, बोले- ‘सोनम वांगचुक को बनाओ शिक्षा मंत्री’
डिंपल यादव ने देश के युवाओं से की संसद मार्च में शामिल होने की अपील
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से लंबी बातचीत के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने देश के युवाओं से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है और मैं सभी युवाओं से यह आह्वान करना चाहती हूं कि वे 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक होने वाले विशाल मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल हों। डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने इस प्रस्तावित मार्च को सीधे तौर पर युवाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की लड़ाई बताया है। इसके साथ ही युवाओं से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं और इस मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।
20 जुलाई को खत्म होगी भूख हड़ताल : डिंपल यादव
जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों और मीडियाकर्मियों से बात करते हुए डिंपल यादव ने एक और बेहद अहम जानकारी साझा की। सांसद ने बताया कि सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि वे 20 तारीख को अपनी यह लंबी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे। गौरतलब है कि वांगचुक के इस लंबे अनशन और उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर पिछले कई दिनों से देश भर में भारी चिंता जताई जा रही थी और कई बड़े राजनेता तथा संत उनसे अनशन खत्म करने की लगातार भावुक अपील कर रहे थे।
पढ़ें :- 2027 चुनाव की तैयारी में अखिलेश, प्रदेशभर में निकालेंगें ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’
#WATCH | समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव @dimpleyadav जंतर मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई और उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े व शिक्षा सुधार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल के प्रति अपना समर्थन दिया। साथ ही 20 जुलाई को संसद मार्च के… pic.twitter.com/FFbmnwADbN — HNP NEWS (@hnpnewz) July 16, 2026
सोनम वांगचुक जानें क्यों बैठे हैं आमरण अनशन पर ?
I’m Not in good shape but not so bad either…
Rather than asking me to break my fast please join me on 20th July… Peaceful March to the Parliament.#cockroachjanataparty #jantarmantar #cjpprotest #chalosansad pic.twitter.com/QZ6VyxVMARपढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य की सोनम वांगचुक से अपील, कहा-राष्ट्रहित में अपना अनशन तोड़ दें, ये सरकार आवाज़ सुनने की बजाय उसे कुचलने में रखती है विश्वास
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 15, 2026
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) 28 जून से आमरण अनशन पर बैठे हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन और अनशन का आज यानी गुरुवार को 19वां दिन है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। अब सीजेपी के समर्थक और कई विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वांगचुक से अनशन खत्म करने और सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील कर रहे हैं।