लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद (Moradabad) में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'MPSC परीक्षाएं मराठी में आयोजित की जाएंगी
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।
भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत! pic.twitter.com/NjbBlNYoul
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2023
पढ़ें :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विज़न डॉक्यूमेंट के लिए नागरिक सर्वे का किया शुभारंभ
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav) को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत।’