लखनऊ। बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं थीं, जिसके कारण वो झुलस गईं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। अब अखिलेश यादव खुद ही भाजपा विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए उनसे मिलने पहुंचे हैं। सपा अध्यक्ष ने इसकी तस्वीर को भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है।
पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!
हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है… pic.twitter.com/4lfmjx5HoK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
पढ़ें :- BJP और उनके संगी-साथी ‘आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध’ के हैं दोषी: अखिलेश यादव
दरअसल, प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सियासी तल्खी काफी बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर खूब निशाना साध रहे हैं। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने एक सकारात्मक राजनीति की मिशाल पेश की है।