मुरादाबाद : राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ नेता नेता रामजी लाल सुमन मंगलवार मुरादाबाद पहुंचे. उन्होंने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पी.डी.ए बैठक की. 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं.रामजी लाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चितकरने की अपील की.
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
वही रामजी लाल सुमन ने मिडिया से बात की.
सवाल :- क्या ब्रजभूषण शरण सिंह समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे.
उत्तर :- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बोले कि ये पार्टी का काम है, इसे हमारे ऊपर छोड़ दो, ये जिम्मेदारी अखिलेश यादव पर छोड़ दी है.
सवाल :- क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा.
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप
उत्तर :- गठबंधन पर बोले कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन होगा, जल्द होगा ओर गठबंधन को अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बैठकर बात करेंगे.
सवाल :- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए आधी सीटों की मांग कर रहे हैं.
उत्तर :- इमरान मसूद पर हमलावर होते हुए कहा कि वो अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं. उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए, उन्हें कांग्रेस ने नामजद नहीं किया है बात करने के लिए. ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है. गठबंधन में कांग्रेस पर आधी सीटें मांगने पर हमलावर होते हुए बोले कि उन्हें सोचना चाहिए कि कौन जीतने की हालत में है और जनता में क्या संपर्क है।.कुछ लोगों को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जो गठबंधन के लिए ठीक ना हो.
सवाल :- भाजपा नेताओं का कहना है कि शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की सपा कार्यालय में एंट्री नहीं है.
उत्तर :- शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव की सपा कार्यालय में एंट्री बैन पर बोले कि किसी की एंट्री बैन नहीं हुई है।
पढ़ें :- ATM लूटने घुसे दो चोर,महिला बैंक मैनेजर ने शटर गिरा दोनों को बंद कर दिया: फिर जो हुआ Video में देखिए
सवाल :- दिल्ली में इंडिया एलायंस की बैठक में अखिलेश यादव नहीं गए.
उत्तर :- अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्हें सैकड़ों काम होते हैं, नहीं गए तो इसका मतलब ये नहीं कि इंडिया गठबंधन मे सब ठीक नहीं है. हम गठबंधन का हिस्स हैं और हिस्सा रहेंगे.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद