Spain Won Euro Cup 2024: यूरो कप 2024 के फाइनल (Euro Cup 2024 Final) मैच में स्पेन (Spain) ने इंग्लैंड (England) को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। बर्लिन के ओलंपिया स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए फाइनल मैच में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। 90 मिनट के मैच में स्पेन की ओर से निको विलियम्स (47वें मिनट) और सब्सिट्यूट प्लेयर मिकेल ओयारजाबल ने (86वें मिनट) गोल दागे। वहीं, इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल कोल पामर (73वें मिनट) ने किया।
पढ़ें :- IND vs SL : एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पाकिस्तान से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा
यूरो कप के फाइनल में इंग्लैंड (England) की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2020 में इंग्लैंड को अपनी मेजबानी में खेले गए यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर स्पेन ने उसके यूरो कप जीतने के सपने को तोड़ दिया है। यूरो कप 2024 के सेमी-फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर स्पेन 12 साल बाद यूरो कप के फाइनल में पहुंचा था। निको विलियम्स (Nico Williams) को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला। रोड्री (Rodri) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में एक गोल किया। लेमिन यामल (Lamine Yamal) को यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में एक गोल किया और सबसे ज्यादा 4 असिस्ट किए।