Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा

137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब किसकी किस्मत बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले महज 2 साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। होंडा एक्टिवा की डिलीवरी लेने पहुंचे रुद्रांश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते इस वीडियो को 137 मिलियन यानी 13.7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए। बच्चे के अनोखे अंदाज और स्वैग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद रुद्रांश को ऐसा तोहफा मिला, जिसने उसके परिवार को भावुक कर दिया।

पढ़ें :- Viral-BJP MLA ईश्वर साहू 'कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा' गाने पर डांसरों के साथ लगाया ठुमका, मंत्री मंच से ले रहे थे आनंद, कांग्रेस ने साधा निशाना

एक्टिवा की डिलीवरी लेने पहुंचा था रुद्रांश

जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर को रुद्रांश अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ होंडा एक्टिवा की डिलीवरी लेने यवतमाल के एक शोरूम पहुंचा था। इसी दौरान उसके अंदाज का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो में रुद्रांश का आत्मविश्वास और उसका खास अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते वह इंटरनेट पर छा गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 137 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। हजारों लोगों ने कमेंट कर बच्चे की तारीफ की।


 

होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा

रुद्रांश की लोकप्रियता की खबर साई पॉइंट होंडा के मालिक दिलीप बोबाडे पाटिल तक भी पहुंची। उन्होंने रुद्रांश की KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। इस खास पहल की जानकारी वीडियो बनाने वाले यश चिंचोलकर ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया निवेश है।


 

पढ़ें :- माइनस 10 डिग्री में पत्थर जैसी जम गयी वर्दी, जवान ने दिखाई हकीकत, वायरल वीडियो देख हो जायेंगे भावुक

मां की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

इस तोहफे से रुद्रांश की मां भी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहले वह दूसरे बच्चों की रील देखती थीं, लेकिन अब लोग उनके बेटे को देख रहे हैं और उसे इतना प्यार दे रहे हैं। उनके मुताबिक, बेटे का भविष्य संवरने में मदद करने वाला यह तोहफा उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।

सोशल मीडिया पर भी लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने रुद्रांश के स्वैग को शानदार बताया तो किसी ने होंडा डीलर के इस फैसले को बच्चे के लिए अनमोल तोहफा कहा। महज एक वायरल वीडियो से शुरू हुई यह कहानी अब एक बच्चे की पढ़ाई और उसके भविष्य को संवारने की मिसाल बन गई है।

Advertisement