Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोटे भाई की मौत पर अखिलेश यादव बोले- प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद

छोटे भाई की मौत पर अखिलेश यादव बोले- प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद

By Abhimanyu 
Updated Date

Prateek Yadav Passes Away: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। प्रतीक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। अखिलेश ने छोटे भाई के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पढ़ें :- नीले जींस-टीसर्ट में यूपी के कैंपस में उतरी सपा: 6 महीने में ही आएगी रिकॉर्ड-तोड़ भ​र्ती! क्या है छात्र सभा का प्लान

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!” बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह छह बजे प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पायी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव की दो बेटियां हैं। अपर्णा ने साल 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रतीक का लखनऊ में आधुनिक जिम है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वर्कआउट और फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। इसके अलावा, प्रतीक एक पशु प्रेमी भी माने जाते थे।

 

पढ़ें :- लखनऊ :बीजेपी से नाराजगी के बीच माता प्रसाद से मिले संजय निषाद, क्या बदलेंगे पाला?
Advertisement