Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 21 में से 17 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक, बांग्लादेश और लाइबेरिया के नागरिक शामिल हैं। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस के 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्निकांड पर दुख जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- 2027 से पहले यूपी में लागू होगा UCC? BJP के बड़े नेता के बयान से बढ़ी हलचल
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के भीषण अग्निकांड में 21 लोगों के मारे जाने का समाचार बेहद दुखद है। भाजपा के सारे दावों के बीच ऐसे अग्निकांड होना, भाजपा के शासन-प्रशासन की पोल खोल देते हैं। भाजपा सरकार में महा-भ्रष्टाचार के कारण कभी भी, कहीं भी अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और एक्सपायरी पर कोई काम नहीं किया जाता है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है।”
सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा, “दिल्ली में तो ऊपर-से-लेकर नीचे तक हर जगह भाजपाई बैठे हैं, देखना ये है कि अब वो इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए किसे दोषी ठहराएंगे। इस जानलेवा लापरवाही के लिए सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो और पीड़ितों के परिवारों को मुआवज़ा घोषित किया जाए। घायलों का अच्छे से अच्छा मुफ़्त इलाज किया जाए।”
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के भीषण अग्निकांड में 21 लोगों के मारे जाने का समाचार बेहद दुखद है।
भाजपा के सारे दावों के बीच ऐसे अग्निकांड होना, भाजपा के शासन-प्रशासन की पोल खोल देते हैं। भाजपा सरकार में महा-भ्रष्टाचार के कारण कभी भी, कहीं भी अग्निशमन यंत्रों… pic.twitter.com/tlF9qQYIA5
पढ़ें :- नीले जींस-टीसर्ट में यूपी के कैंपस में उतरी सपा: 6 महीने में ही आएगी रिकॉर्ड-तोड़ भर्ती! क्या है छात्र सभा का प्लान
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 3, 2026