Spiritual Leader Dalai Lama : तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा (Tibetan religious leader Dalai Lama) मंगलवार को करीब डेढ़ माह के लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला स्थित अपने स्थायी निवास पर लौट आए। दिल्ली से गगल एयरपोर्ट (Gaggal Airport) पंहुचने पर निर्वासित तिब्बती सरकार (Tibetan government-in-exile) के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय (Tibetan community) ने उनका भव्य स्वागत किया।
पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,
धर्मगुरु तिब्बतियों के 65वें लोकतंत्र दिवस (65th Democracy Day of Tibetans) के मौके पर धर्मशाला पंहुचे हैं। खराब मौसम के बावजूद स्वागत समारोह में कलोन ग्यारी डोल्मा, सेटलमेंट ऑफिसर कुंचोक मिगमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शुगसेब बौद्ध मठ की भिक्षुणियां, नेचुंग मठ के भिक्षु (Monks of Nechung Monastery) और तिब्बती संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
लद्दाख प्रवास के दौरान दलाईलामा ने लेह और जांस्कर में प्रवचन दिए। इन प्रवचनों में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने 20 हजार से ज्यादा लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात भी की।