Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Sports Calendar 2024: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक, साल 2024 में आयोजित होंगे ये बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स

Sports Calendar 2024: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक, साल 2024 में आयोजित होंगे ये बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Sports Calendar 2024: नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है और यह साल भारत के खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि साल 2024 में पेरिस ओलंपिक के साथ क्रिकेट और फुटबॉल समेत कई बड़े खेल आयोजन होंगे। जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। तो चलिये जानते हैं 2024 में कौन-कौन से बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स होने वाले हैं?

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

साल 2024 में होने वाले बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स

एएफसी एशियन कप 2024: कतर में एएफसी एशियन कप 12 जनवरी से 10 फरवरी तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पहले चीन में होने वाला था, लेकिन बाद में कतर को मेजबानी दे दी गई।

अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2024: साल की शुरुआत में अफ्रीका के अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस का आयोजन आइवरी कोस्ट में 13 जनवरी से 11 फरवरी के बीच होगा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024: साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 14 से 28 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

पढ़ें :- ईशान किशन दूसरे टी20 से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका!

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 : क्रिकेट के एक बड़े इवेंट अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरुआत से 19 जनवरी से होगी और 11 फरवरी तक यह टूर्नामेंट चलेगा। इसका आयोजन साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा।

फ्रेंच ओपन 2024: ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद फ्रेंच ओपन का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगा। फ्रेंच ओपन 20 मई से 9 जून तक होगा।

विम्बलडन 2024: फ्रेंच ओपन के बाद तीसरा ग्रैंड स्लैम विम्बलडन है। इसका आयोजन लंदन में एक से 14 जुलाई तक होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024: अमेरिका-वेस्टइंडीज में 4 से 30 जून तक टी20 विश्व कप का आयोजन होगा।

कोपा अमेरिका: जून में 20 तारीख को कोपा अमेरिका की शुरुआत हो जाएगी। अमेरिका के अलग-अलग शहरों में होने वाले टूर्नामेंट में साउथ अमेरिका की टीमें नजर आएंगी।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

यूरो कप 2024: जर्मनी में 14 जून से 14 जुलाई तक यूरो कप खेला जाएगा। इसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किलियन एम्बाप्पे, करीम बेंजेमा और ज्यूड बेलिंघम जैसे स्टार खिलाड़ी दिखाई देंगे।

पेरिस ओलंपिक 2024: खेल के सबसे बड़े इवेंट ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। जिसमें भारत समेत तमाम देशों की नजर ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर होगी।

यूएस ओपन 2024: साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 28 अगस्त से आठ सितंबर तक होगा।

Advertisement