लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री का वितरण किया। साथ ही, राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025, यूथ पार्लियामेंट-2025 के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांसद-विधायक खेल स्पर्धा एवं विकासखंड स्तर पर संचालित युवा संवर्धन केंद्रों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को प्रशक्ति-पत्र भी प्रदान किए।
पढ़ें :- योगी सरकार ने 21 से ज्यादा जिलों में नए CMO की तैनाती , चार साल से ज्यादा तैनात सीएमओ को भी हटाया, देखें तबादला लिस्ट
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, खेल, व्यक्ति को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है। हमने विगत 3 वर्षों में 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस और विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है। खेल अब केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं है, अपितु यह जीवन की आवश्यकता एवं स्वावलंबन का आधार भी है।
खेल अब केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं है, अपितु यह जीवन की आवश्यकता एवं स्वावलंबन का आधार भी है।
आज जनपद लखनऊ में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री के वितरण के साथ ही सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 व यूथ… pic.twitter.com/DgFFbHtV6I
पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि, दीपावली से पहले खेल सामग्री का वितरण युवाओं के लिए सरकार का एक विशेष उपहार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1.05 लाख से अधिक युवक और महिला मंगल दल सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और अब तक 80 हजार से अधिक मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराई जा चुकी है।
गांव-गांव में खेलकूद की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, ग्राम स्तर से लेकर न्याय पंचायत, ब्लॉक, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर तक यही प्रतियोगिताएं आगे चलकर विधायक और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का रूप लेंगी। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने का माध्यम है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ही विकास की प्रेरणा है।