लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बीच चल रहे रिश्तों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, कभी आजम खान के चाबुक से शासन-सत्ता चलती थी लेकिन आज अखिलेश यादव को उनका नाम सुनकर मितली आने लगी है।
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब परडेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त आजम खान के चाबुक से चलती थी। यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के। सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको ‘मितली’ आने लगती है।
बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव के शासन में सत्ता की असली ताक़त श्री आजम खान के चाबुक से चलती थी। यह पूरा प्रदेश जानता था, सपा के वही भाईजान अब अपनी पार्टी के लिए ना तो घर के हैं और ना ही घाट के। सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 16, 2025
पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
दरअसल, इन दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के रिश्तों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि, सपा अध्यक्ष ने अपने दिग्गज नेता से दूरी बना ली है। कई मौकों पर उनके बयान ने भी इन चर्चाओं को और ज्यादा जोर दे दिया। काफी दिनों से इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात भी नहीं हुई है।
जेल में बंद हैं आजम खान
बता दें कि, बीते महीने तंजीम फातिमा ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी। इसके बाद उसने मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि, समाजवादी पार्टी के कोई बड़े नेता आजम खान से मिलने नहीं आते हैं, एक वक्त था हर कोई उनसे मिलता जुलता था। टिकट की पैरवी करता था। इस पर तंजीम फातिमा ने जवाब दिया कि मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है, मुझ बस अल्लाह से उम्मीद है।