लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। चुनाव के नतीजे से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सपा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान की मांग की। इसको लेकर केशव मौर्य ने अब सपा पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
केशव मौर्य ने कहा, सपा की पुनर्मतदान की मांग साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में कमल खिल चुका है। आरोप लगाने से पहले सपा अपने काले कारनामों को याद कर ले। अखिलेश यादव जी, 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए आपने कन्नौज उपचुनाव में श्रीमती डिंपल यादव को निर्विरोध सांसद कैसे बनवाया?
सपा की पुनर्मतदान की मांग साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में कमल खिल चुका है। आरोप लगाने से पहले सपा अपने काले कारनामों को याद कर ले।
अखिलेश यादव जी, 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए आपने कन्नौज उपचुनाव में श्रीमती डिंपल यादव को निर्विरोध सांसद कैसे बनवाया? 2014 में सपा के गुंडों से…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 22, 2024
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
उन्होंने आगे कहा, 2014 में सपा के गुंडों से उप चुनाव में बूथ कैप्चरिंग कैसे करवाई थी, यह भी जनता नहीं भूली। आज, 2024 के उपचुनाव में जनता ने गुंडाराज और अपराध को नकारकर सुशासन का साथ दिया है। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित और समर्पित है। उनकी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से सच्चाई, ईमानदारी और लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है।