Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा का नया फार्मूला, हर मुसलमान अपने 4-4 दोस्त हिन्दू बनाये, तभी बीजेपी का अंत हो सकता है:- एमपी जावेद अली

सपा का नया फार्मूला, हर मुसलमान अपने 4-4 दोस्त हिन्दू बनाये, तभी बीजेपी का अंत हो सकता है:- एमपी जावेद अली

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने पीडीए के एक सम्मेलन में आने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए और भाजपा को हारने के लिए मुस्लिम युवाओं को नया फार्मूला मंच से बताया. मुस्लिम युवक 4-4 हिन्दू दोस्त बनाए. जिस दिन ऐसा हो गया उस दिन बीजेपी का अंत तो हो ही जाएगा. यह बयान मंच से पीडीए के कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए मंच से दिया था.

पढ़ें :- Yogi Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया, जानें पूरा अपडेट

क्या है पूरा विवादित बयान :-

सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने पीडीए के एक सम्मेलन में कि आप पार्टी में है तो कम से कम 4 दोस्त हिन्दू भी बनाइये, 4 दोस्त मुसलमान बना कर, इकट्ठे होकर बीजेपी को नही हरा सकते, जब तक एक मुसलमान के 4 दोस्त हिन्दू नही होंगे और ऐसे दोस्त हो जिन्हें आपके ऊपर यकीन हो कि यह खान साहब, हुसैन साहब,अंसारी साहब,कोई बात कह रहे है तो गलत नही कह रहे है, हमारे मतलब की बात कह रहे है. जिस दिन मुसलमान कार्यकर्ता 4-4 दोस्त गैर मुस्लिम-हिन्दू भाईयों को बना लेगा, उसी दिन उत्तर प्रदेश के अंदर तो कम से कम बीजेपी का अंत तो हो ही जायेगा. दरअसल सपा राज्यसभा सांसद जावेद अली कल देर शाम मुरादाबाद में आयोजित सपा के पीडीए सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुचे थे. सामने की तरफ बेठे सपाईयों को सम्बोधित कर रहे थे.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- By-Election : पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा व तीन राज्यों की इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना?

Advertisement