लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, सपा का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी।
पढ़ें :- ममता गुट के प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी का यू-टर्न : पहले नाम वापस लेने की बात कही, अब बोले- रेजीनगर में लडूंगा उपचुनाव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ”सपा बहादुर अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें परंतु 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी पूर्ण नहीं होगा और सपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। कांग्रेस के मोहरा राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव समझ लें कि भाजपा ही वर्तमान है भाजपा ही भविष्य है। सपाइयों को झूठ के सहारे लोकसभा चुनाव में मिली जीत का घमंड हो गया है जिसे 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी”।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें परंतु 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी पूर्ण नहीं होगा और सपा का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।कांग्रेस के मोहरा श्री राहुल गांधी के दरबारी श्री अखिलेश यादव समझ लें कि भाजपा ही वर्तमान है भाजपा ही भविष्य है।
सपाइयों को झूठ के सहारे…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 4, 2024
पढ़ें :- एशियन गेम्स में टीम इंडिया के रुकने का अलग इंतजाम, BCCI ने क्यों उठाया बड़ा कदम? सामने आई वजह
बता दें कि, उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीख का जल्द ही एलान होने वाला है। इस उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसको लेकर सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन शुरू कर दिया है।