पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: समाजवादी पार्टी की 316-विधानसभा नौतनवा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन परिणय उत्सव मैरेज हॉल, सेमरतर चौराहा, नौतनवा में सुबह 11 बजे से होगा।
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
बैठक में प्रवेक्षक एवं प्रभारी बेचू लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने सभी पदाधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति को अनिवार्य किया है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। यह बैठक विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट