SRH vs CSK Playing XI and Pitch Report : आईपीएल 2024 में 8वां मैच आज 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाना है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जानेवाला है, जहां पर एक सप्ताह पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (277) खड़ा किया था। चेन्नई के खिलाफ इस मैच में परिस्थितियां अलग रहने वाली है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने पिछले मैच में इस मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 277 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में मुंबई सिर्फ 246 रन बना सकी थी। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मैच में अलग पिच पर खेला जाएगा। यह पिच काली मिट्टी वाली होगी, जिस पर 200 रन का स्कोर खड़ा करना आसान नहीं होगा। पिछला मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला गया था।
सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डैनियल विटोरी का मानना है कि यह पिच, लाल मिट्टी वाली पिच से बहुत अलग व्यवहार करेगी, जिस पर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा कि यह सूखी सतह जैसा लग रहा है।
SRH vs CSK मैच में संभावित प्लेइंग-XI
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग-XI : मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट [इम्पैक्ट प्लेयर : वाशिंगटन सुंदर/उमरान मलिक]
पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग-XI : रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/शार्दुल ठाकुर [इम्पैक्ट प्लेयर : महीश थीक्षाना/मथीशा पथिराना]