Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. श्रीलंका में साइबर अपराध के आरोप में 173 भारतीय समेत 198 विदेशी गिरफ्तार, पिछले

श्रीलंका में साइबर अपराध के आरोप में 173 भारतीय समेत 198 विदेशी गिरफ्तार, पिछले

By Harsh 
Updated Date

Srilanka: श्रीलंका में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 173 भारतीय नागरिकों समेत कुल 198 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात दक्षिणी पर्यटन इलाकों गाले, हिक्काडुवा और मिडिगामा में की गई। गिरफ्तार लोगों में 25 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए ज्यादातर लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई लोग पर्यटक वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी श्रीलंका में रह रहे थे और अवैध तरीके से काम कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोगों के पास ड्यूटी-फ्री आयात की गई सिगरेट भी मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पर साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं विदेशी नागरिक

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पिछले सप्ताह ही श्रीलंका पुलिस ने इसी तरह के मामलों में करीब 250 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर निगरानी और कड़ी कर दी है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरुआत से 5 मई तक साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कुल 628 विदेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। इनमें भारत, चीन, वियतनाम, म्यांमार, फिलीपींस और कंबोडिया के नागरिक शामिल हैं। श्रीलंका प्रशासन का कहना है कि साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पढ़ें :- Tequila Club: समिट बिल्डिंग में चल रहा था अवैध शराब का खेल, टकीला क्लब के मालिक समेत 7 गिरफ्तार
Advertisement