Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Tri-Nation Series 2025 : फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया, खिताब पर किया कब्जा

Tri-Nation Series 2025 : फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 97 रनों से हराया, खिताब पर किया कब्जा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार 11 मई को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने श्रीलंका को 97 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में थीं। जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं थीं।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोर कार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बोर्ड पर जड़ दिए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 342 रन बनाए। टीम इंडिया (Team India) की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 116 रनों की शानदार पारी खेली। इस बेहतरीन पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 101 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के लगाए। स्मृति मंधाना के अलावा हरलीन देयोल ने 47 रन बनाए।

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को इनोका राणावीरा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई। श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा, ड्यूमी विहंगा और सुगंधिका कुमारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए। मल्की मदारा, ड्यूमी विहंगा और सुगंधिका कुमारी के अलावा इनोका राणावीरा ने एक विकेट चटकाए. को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 343 रन बनाने थे।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज हसनी परेरा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने और कप्तान चमारी अथापथु ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन के पार लेकर गए।

श्रीलंका की पूरी टीम 48.2 में महज 245 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 51 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस धमाकेदार पारी के दौरान चमारी अथापथु ने 66 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाए। चमारी अथापथु के अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा ने 48 रन बटोरे।

वहीं, टीम इंडिया (Team India) को अमनजोत कौर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। स्नेह राणा के अलावा अमनजोत कौर ने तीन विकेट चटकाए।

पहली पारी का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 342/7, 50 ओवर (प्रतिका रावल 30 रन, स्मृति मंधाना 116 रन, हरलीन देयोल 47 रन, हरमनप्रीत कौर 41 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 44 रन, ऋचा घोष 8 रन, अमनजोत कौर 18 रन, दीप्ति शर्मा नाबाद 20 रन और क्रांति गौड़ नाबाद 0 रन।

श्रीलंका की गेंदबाजी: इनोका राणावीरा 1 विकेट, मल्की मदारा 2 विकेट, ड्यूमी विहंगा 2 विकेट और सुगंधिका कुमारी 2 विकेट।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 245/10, 48.2 ओवर हासिनी परेरा 0 रन, विशमी गुणरत्ने 36 रन, चमारी अथापथु 51 रन, नीलाक्षी डी सिल्वा 48 रन, हर्षिता समाराविक्रमा 26 रन, पिउमी बडालगे 9 रन, अनुष्का संजीवनी 28 रन, देवमी विहंगा 4 रन, सुगंधिका कुमारी 27 रन, मल्की मदारा 0 रन और इनोका राणावीरा रन।

टीम इंडिया की गेंदबाजी: अमनजोत कौर 3 विकेट, स्नेह राणा 4 विकेट, श्रीचरणी 1 विकेट।

Advertisement