Virat Kohli, Arun Jaitley Stadium stampede: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे हैं। कोहली दिल्ली की टीम की ओर से रेलवे के खिलाफ आज यानी 30 जनवरी से रणजी मैच खेल रहे हैं। इस बीच कोहली की एक झलक देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ की खबर सामने आयी है।
पढ़ें :- Viral-सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी में विराजे भगवान गणेश, भाईजान की गणपति बप्पा पर है अटूट आस्था, फैंस दंग
दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली बनाम रेलवे, रणजी मैच को डीडीसीए (DDCA) ने फैंस को फ्री में देखने का ऑफर दिया है। इस फ्री ऑफर का फायदा उठाने और विराट कोहली को देखने के लिए सुबह 3 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ भी मच गई। बताया जा रहा है कि स्टेडियम के गेट 16 के बाहर भीड़ में लोग एक दूसरे को धक्का देने लगे, इस वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तीन लोग घायल हो गए।
स्टेडियम के गेट नंबर 17 पर कोहली की झलक पाने के लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिली। ज्यादा संख्या में फैंस को देखते हुए गेट नंबर 18 भी खोलना पड़ा। यहां तक कि एक सुरक्षाकर्मी की उंगली में भी चोट लगी। गेट के पास डीडीसीए सुरक्षा और पुलिस तैनात है। बता दें कि विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। अब आयुष बडोनी की कप्तानी में दिल्ली के लिए खेलने उतरे हैं।