Kunal Kamra Comedian Case : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Stand-up comedian Kunal Kamra) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) पर की गई टिप्पणी के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला उनके एक हास्य प्रस्तुति में शिंदे को ‘गद्दार’ कहने से जुड़ा है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
आज समाप्त हो रही है अंतरिम सुरक्षा
कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के वरिष्ठ वकील नवरोज सेरवाई ने न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और एसएम मोदक की पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि इस मामले की तत्काल सुनवाई हो, क्योंकि कामरा को कई मौत की धमकियां मिल रही हैं और मद्रास हाई कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम सुरक्षा आज समाप्त हो रही है।
जारी हुए कई समन
कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अपने शो में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के राजनीतिक करियर पर व्यंग्य किया था, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कामरा के खिलाफ कई समन जारी किए, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
कल होगी सुनवाई
पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
इस मामले की सुनवाई 21 अप्रैल को निर्धारित की गई है, लेकिन कामरा के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की है। अदालत ने मंगलवार 8 अप्रैल, 2025 को तत्काल सुनवाई की अनुमति दी है।