Steve Smith as Opener : डेविड वार्नर के रिटायर होने के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में ओपनिंग की इच्छा जतायी थी, लेकिन कप्तान पैट कमिन्स (Pat Cummins) इसको लेकर सहमत नहीं थे। हालांकि, स्मिथ अब टीम के लिए ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की ओपनिंग करने की इच्छा का सम्मान किया है और उन्हें पारी शुरुआत करने का मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ ने अभी तक नंबर तीन से लेकर नंबर 9 तक सभी पोजिशन पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। वहीं, टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स की मंजूरी के बाद वह नंबर 1 से लेकर नंबर 9 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
टेस्ट में खेलने की पोजीशन को लेकर स्मिथ का भी कहना है कि बल्लेबाजी के लिए इंतजार करने की वजह से उनका खेल प्रभावित होता है। मार्नस लाबुशेन के पास जब से नंबर 3 की पोजिशन गई है तब से ही स्मिथ को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ कप्तान पैट कमिंस मानते हैं कि, टीम के सबसे अहम खिलाड़ी स्मिथ नंबर चार पर काफी बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें नहीं लगता उनके रोल में कोई बदलाव होना चाहिए। वह नंबर चार पर बिल्कुल फिट हैं और उन्हें इस पोजिशन पर डटे रहना चाहिए।