Election Result Day Best stocks: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को जारी है और चुनाव के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित किए जाएंगे। जिससे पहले एक दिन सोमवार का ही ट्रेडिंग सेशन बचा है। वहीं, चुनावों के नतीजों से पहले शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच शेयर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन, संदीप सभरवाल और कुणाल बोथरा ने अलग-अलग स्टॉक बताए हैं, जिन पर इलेक्शन रिज़ल्ट डे पर अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद में दांव लगाया जा सकता है।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
इलेक्शन रिज़ल्ट डे पर इन स्टॉक से प्रॉफिट की उम्मीद
1- मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने तीन स्टॉक- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), वोडाफोन बैंक (Vodafone Bank) और कोफोर्ज (Coforge) पर दांव लगाने की राय दी है। इलेक्शन रिज़ल्ट डे पर इनसे अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद है।
2- मार्केट एक्सपर्ट और टेक्निकल एनालिस्ट कुणाल बोथरा ने तीन स्टॉक- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), लार्सन एंड टूब्रो (L&T) और अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy and Mobility) पर दांव लगाने का सुझाव दिया है। इनसे अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद है।
3- मार्केट एक्सपर्ट नूरेश मेरानी ने ने तीन स्टॉक- हिंडाल्को (Hindalco), डेल्हीवरी (Delhivery) और द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (The Great Eastern Shipping) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इलेक्शन रिज़ल्ट डे पर इनसे अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद है।