पटना। गोरखपुद से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पर तीन युवकों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने एक बोगी का शीशा भी टूट गया और यात्रियों में भगदड मच गई।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
पठखौली ओपी थाना क्षेत्र के अवसानी हाल्ट के पास शुक्रवार की सुबह गोरखपुर से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर तीन शातिरों ने पत्थर चला दिया। जिससे एक बोगी का एक शीशा टूट गया। उसमें बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए सुदर्शन नाम के एक पत्थरबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए शातिरों की उम्र 13 वर्ष से अधिक है।
बता दें कि इस हफ्ते हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास भी वंदे भारत पर पत्थरबाजी की गई है। इस मामले में प्राथमिकी की गई है। गुरुवार को नरकटियागंज आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बगहा पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
रिपोर्ट: सतीश सिंह