Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में सख्ती: सभी सरकारी शराब दुकानों की देर शाम पुलिस ने की छापेमार जांच

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में सख्ती: सभी सरकारी शराब दुकानों की देर शाम पुलिस ने की छापेमार जांच

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत–नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की।

पढ़ें :- लखनऊ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए 12 वर्षीय बच्चे की मौत

यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा तथा सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि नेपाल में निकट भविष्य में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में सभी दुकानों की गहनता से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

पढ़ें :- Video-प्रतीक यादव निधन के बाद भी बेटी पद्मजा के हाथों पर हो गए जिंदा, पिता की फोटो वाला बनवाया टैटू
Advertisement