Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भैरहवा में बढ़ते कैसिनो के खिलाफ नौतनवा में जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भैरहवा में बढ़ते कैसिनो के खिलाफ नौतनवा में जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज::  नेपाल के भैरहवा कस्बे में दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कैसीनो की संख्या अब भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता और पीड़ा का कारण बन गई है। इन कैसीनो को भारतीय युवाओं की बर्बादी का कारण बताते हुए शनिवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने नौतनवा तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और “कैसीनो मुर्दाबाद”, “बर्बादी का बाजार बंद करो” जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश जताया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

प्रदर्शनकारी उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नौतनवा को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत से सटे नेपाली कस्बे भैरहवा में संचालित हो रहे इन कैसीनो को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए, जिससे कि भारतीय युवाओं को नशे और जुए की लत से बचाया जा सके और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भैरहवा में चल रहे ये कैसीनो अब सिर्फ जुए के अड्डे नहीं बल्कि भारतीय युवाओं की बर्बादी का केंद्र बन चुके हैं। युवा अपने घर-परिवार की संपत्ति तक बेचकर इन कैसिनो में जुआ खेल रहे हैं, नशे के गिरफ्त में आकर अपना जीवन तबाह कर रहे हैं। इसका असर उनके पूरे परिवार पर पड़ रहा है, जिससे समाज में चिंता और अव्यवस्था बढ़ती जा रही है।

इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में मुख्य रूप से नगर पालिका के सभासद अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, व्यापारी नेता किशोर मद्धेशिया, अमित यादव, संजय कुमार, अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement