Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Subhash Yadav Arrested : लालू का करीबी बालू का माफिया सुभाष यादव गिरफ्तार, ED ने छापे में 2 करोड़ कैश किया जब्त

Subhash Yadav Arrested : लालू का करीबी बालू का माफिया सुभाष यादव गिरफ्तार, ED ने छापे में 2 करोड़ कैश किया जब्त

By Abhimanyu 
Updated Date

Subhash Yadav Arrested : बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव (Subhash Yadav) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सुभाष यादव के आवास समेत 8 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। जिसके बाद सुभाष यादव को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी को छापेमारी के दौरान दानापुर स्थित सुभाष यादव के आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। सुभाष यादव बालू के अवैध कारोबार से जुड़े होने की बात कही जा रही है। वह 2019 में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है। उसके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर केस दर्ज हैं। आयकर विभाग भी उनके यहां छापेमारी कर चुका है।

Advertisement