Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुभाष यदुवंश बने UP BJP सोशल मीडिया के प्रभारी, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक समेत अन्य पदों पर हुई नई तैनाती

सुभाष यदुवंश बने UP BJP सोशल मीडिया के प्रभारी, प्रकोष्ठ संकुल संयोजक समेत अन्य पदों पर हुई नई तैनाती

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया से जुड़े पदों की की घोषणा की है। जारी सूची में 13 पदाधिकारियों के नाम का एलान किया गया है। जारी सूची के अनुसार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही, संतराम यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

वहीं, संजय यदुवंश को सोशल मीडिया का प्रभारी नियुक्त ​किया गया है। साथ ही, गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही, जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ये बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

 

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

 

Advertisement