Pakistan Substantial Oil and Gas Reserves: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की किस्मत बदलने वाली है, क्योंकि उसकी सीमा में तेल और गैस भंडार मिलने की खबर है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, तेल और गैस भंडार के दोहन से पड़ोसी देश के हालात सुधर सकते हैं।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तेल और गैस भंडार की मौजूदगी की पुष्टि के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था। भौगोलिक सर्वेक्षण से पाकिस्तान को भंडार के स्थान की पहचान करने में मदद मिली। संबंधित विभागों ने पाकिस्तान सरकार को देश के समुद्री सीमा में तेल संसाधनों के बारे में जानकारी दी है।
अधिकारी ने कहा कि खनिज तेल संसाधनों से लाभ उठाने के लिए बोली और अन्वेषण प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है, यानी आने वाले दिनों में अन्वेषण कार्य शुरू किया जा सकता है। हालांकि, कुओं की खुदाई और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई सालों का समय लग सकता है। इस मामले में पहल और जल्दी से काम पूरा करने से देश की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।